मुख्यमंत्री ने कुम्भ में प्रथम शाही स्नान के सकुशल सम्पन्न होने पर संतों, धर्माचार्यों तथा श्रद्धालुओं के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया


YOGI-696x398
प्रथम शाही स्नान के अवसर पर कुम्भ मेला क्षेत्र सहित 
प्रयागराज में 2.25 करोड़ लोग आए, जो एक रिकाॅर्ड है
 
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि से सम्पूर्ण मेला 
अवधि में इसी लगन और निष्ठा से अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा की
 
लखनऊ:   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज प्रयागराज कुम्भ में मकर संक्रांति के अवसर पर प्रथम शाही स्नान के सकुशल सम्पन्न हो जाने पर सभी संतों, धर्माचार्यों तथा श्रद्धालुओं के प्रति साधुवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा का यह आयोजन सभी के सहयोग से सकुशल सम्पन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में अखाड़ों, साधु-महात्माओं, तीर्थ यात्रियों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रथम शाही स्नान के अवसर पर कुम्भ मेला क्षेत्र सहित प्रयागराज में 2.25 करोड़ लोग आए, जो एक रिकाॅर्ड है। उन्होंने मेला प्रशासन सहित व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े सभी विभागों, संस्थाओं, संगठनों आदि के प्रयासों की सराहना करते हुए यह अपेक्षा भी की है कि जिस लगन और निष्ठा से इन्होंने आज अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, उसी प्रकार सम्पूर्ण मेला अवधि में भी करते रहेंगे।

Scroll To Top
Translate »