देश द्रोही बयान देने वालों की जुबान काट देनी चाहिएः विजयवर्गीय –


 

kailash-vijayvargiya_56bf1a44430ce

नई दिल्ली। जेएनयू में हुई देश विरोधी गतिविधि पर पूरा देश सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी भड़ास निकाल रहा है। ऐसे में यदि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय कुछ न कहे, ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होने ट्वीटर पर एक विवादित बयान देकर एक अन्य विवाद को हवा दे दी है। विजयवर्गीय ने ट्वीटर पर लिखा कि भारत में रहकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले देशद्रोहियों की जुबान क्यों नहीं काट दी जाती।

इसके बाद एक और ट्वीट में नेताजी ने लिखा कि प्रश्न था- हम सैनिक सीमा पर प्राणों की बाजी क्या इसलिये लगाते हैं कि देश के अंदर लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएं और कोई कुछ न कहे? विजयवर्गीय जब भी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर मुंह खोलते है, कुछ विवादित ही बोलते है।

इससे पहले उन्होने आमिर खान पर विवादित बयान दे दिया था। उन्होने कहा था कि एक काम हो गया है, अब दंगल का मंगल करना है। थोड़ा और पीछे जाए तो विजयवर्गीय ने शत्रुघ्न सिन्हा पर भी निशाना साधा था। शॉटगन के ‘बाहरी बनाम बिहारी’ वाले बयान का जवाब देते हुए विजयवर्गीय ने कहा था कि कुत्ता जब गाड़ी के नीचे चलता है तो वह समझता है गाड़ी उसी के भरोसे चल रही है।


Scroll To Top
Translate »