गाजियाबाद एक बार फिर बैंक लगातार कई दिनों तक बंद रहेंगे। छुट्टियों का यह सिलसिला अगले हफ्ते से शुरू होगा। बैंकों में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर तक छुट्टी रहेगी।
सिंडिकेट बैंक यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया कि बैंकों में लगातार छुट्टी पड़ने का यह दूसरा मौका है। हालांकि इससे ग्राहकों को जरूर परेशानी होगी।
इसलिए वह अपना जरूरी कामकाज 21 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच निपटा लें। बैंक 24 से बंद होंगे। 24 दिसंबर को ट्रेजरी बंद रहती है। इसलिए बैंक भी बंद रहेंगे। 25 दिसंबर को क्रिसमस है।
26 दिसंबर को माह का चौथा शनिवार है और अगले दिन रविवार की सरकारी छुट्टी है। इस तरह से बैंक 28 दिंसबर (सोमवार) को खुलेंगे। तभी कामकाज सुचारु रूप से शुरू हो पाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com

