महिलाओं से मांफी मांगे मुलायम: डा0 मधु मिश्रा


 

ggftr54r54लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा0 मधु मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की सोच महिलाओं की विषय में इतनी गन्दी हो सकती है उनका बयान ‘‘एक महिला से चार लोग रेप नहीं कर सकते’’ इसका मतलब ये हुआ कि गैंगरेप नहीं होता है। इस तरह के बयान से बलात्कारी प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा। आधी आबादी के लिए यह सोच अत्यन्त घृणित और निंदनीय है।

बलात्कारियों को संरक्षण और शह देने वाला बयान की भाजपा महिला मोर्चा घोर निन्दा करता है नारी जगत का अपमान है इसके लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया को महिलाओं से माँफी मांगनी चाहिए। ‘‘बलात्कारियों को सहयोग देने वाला उतना ही दोषी है जितना की स्वयं बलात्कारी’’ डा0 मधु मिश्रा ने कहा समाजवादी पार्टी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा।


Scroll To Top
Translate »