
आइईआरटी एल्यूमिनाई सोसाइटी अवध चैप्टर का शुभारम्भ
लखनऊ,। आइ.ई.आर.टी एल्यूमिनाई सोसाइटी अवध चैप्टर का शुभारम्भ आज डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग,लखनऊ के प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि यह सुखद अवसर है। वर्षो पुराने सहपाठी जब मिलते है तो उस दौर की यादे ताजा हो जाती है। आज आइ.ई.आर.टी के छात्रों और छात्राओं का मिलन उस दौर पर हो रहा है जब हर कोई कही न कही सेवा दे रहा है। ऐसे में आइ.ई.आर.टी. के सहपाठियों को मिलकर अपने समाज और संस्थान के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इं. हरिकिशोर तिवारी और एल्यूमिनाई सोसाइटी के अध्यक्ष इं. प्रतापनारायण और आइईआरटी के अध्यापकगणों ने मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सभी पुराने छात्र-छात्राओं ने मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए संस्मरणों से उपस्थिति लोगों को अवगत कराया। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी विभागों में कार्यरत आइईआरटी के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने संस्थान की गतिविधियों से एक दूसरे को अवगत कराया। उपस्थिति आइईआरटी के छात्रों ने इस दौरान आइईआरटी संस्थान के पुराने स्वरूप को वापस लाने उसके स्तर पर उत्थान तथा यहाॅ से शिक्षा प्राप्त करने के उपरान्त विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को एक परिवार के रूप में आगे कार्य करने का लक्ष्य लिया। इस कार्यक्रम में लखनऊ सहित कई अन्य जनपद से आए प्रतिभागियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन इं. राजर्षि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में सेतु निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इं. श्रीप्रकाश गुप्ता,उपाध्यक्ष इं.एस.जाफर.रजा,महामंत्री इं. दिवाकर गौतम, लोक निर्माण विभाग के इं. सलिल त्रिपाठी, सुनिलसिंह परिहार, जल निगम के इं. नौशाद अहमद, लखनऊ मेट्रो की प्रथम महिला पायलट इं. प्राची शर्मा ने अपने विचार रखें।
इस दौरान आइईआरटी एल्यूमिनाई सोसाइटी अवध चैप्टर का चुनाव कराया गया। चुनाव में आइ.ई.आर.टी एल्यूमिनाई सोसाइटी अवध चैप्टर चैयरमेन इं. श्रीप्रकाश गुप्ता, सचिव इं.राजर्षि त्रिपाठी और संयुक्त सचिव इं.विनीता तिवारी को चुना गया।
https://rashtriyadinmaan.com
