वाह! ‘किचन’ से शुरू हुआ महिला बैंक, जानें और क्या है खास


नई दिल्ली। फाइनेंस की भाषा में महिलाओं को पूरी तरह से आजादी देने वाला पहला महिला बैंक शुरू होगा गया। इसकी शुरुआत ही शानदार और अनूठे अंदाज में हुई है। ‘भारतीय महिला बैंक’ (बीएमबी) से महिलाओं को अपनी मनपसंद का किचन बनवाने के लिए भी अब लोन मिलेगा। अब इससे अच्छा क्या होगा।

बीएमबी की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक उषा अनंतसुब्रमण्यम ने इस पर कहा कि महिलाएं अपने किचन को संवारने और सजाने के लिए लोन ले सकती हैं। किचन वो जगह है जहां ज्यादातर महिलाएं अपना अधिकांश समय बिताती हैं। कोई भी महिला अपने किचन के लिए 50 हजार से 7 लाख रुपये तक का लोन ले सकती हैं। इसके लिए बैंक अपनी बेस रेट से मात्र 2.5 फीसद ज्यादा का ब्याज दर वसूलेगी। फिलहाल, बैंक ने अपनी बेस रेट घोषित नहीं की है।

किचन लोन के अलावा महिला बैंक से डे-केयर सेंटर, हाइजेनिक क्लास और केटरिंग सर्विस जैसे छोटे कारोबार के लिए भी अब कर्ज मिल पाएगा। इतना ही नहीं, महिला बैंक से लड़कियों के लिए 10 लाख रुपये तक का शिक्षा कर्ज भी मिलेगा, जिसपर कोई प्रोसेसिंग चार्ज नहीं लगेगा।

‘चिकन का किचन’ खोलने की तैयारी में मुकेश अंबानी

वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने इस मौके पर कहा है कि इस बैंक को विशेष रूप से महिलाओं की जरूरतें पूरी करने के लिए बनाया गया है। इससे महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा रोजगार संभावनाएं पैदा होंगी और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को अधिक तवज्जो प्राप्त होगी।

बैंक की कुछ और खासियतें :

– सिक्यूरिटी स्टाफ व अन्य कुछ सेवाओं के अलावा पूरा स्टाफ महिलाओं का होगा।

– यहां पुरुष भी बैंकिंग जरूरतों की लिए सेवाएं ले सकेंगे।

– तीन साल के लिए 125 कर्मचारी।


Scroll To Top
Translate »