
लखनऊ: यूपी बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने समाचार पोर्टल ‘द वायर’ पर भी निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘पत्रकारिता में एक नया प्रोफेशन आ गया है कि एक पोर्टल लांच कर दो और उसमें एक ऐसी बड़े आदमी की खबर लगा दो, जो उसके खिलाफ हो। इसके बाद वह पोर्टल चल जाता है। पोर्टल की कामयाबी के लिए पत्रकारिता जगत के कुछ लोग घटिया पत्रकारिता कर रहे हैं।’ उन्होंने ऐसी पत्रकारिता को सुपारी जर्नलिज्म का नाम दिया।
राजबब्बर के आरोपों पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘जो आरोप बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे पर लगाए गए हैं, वह पूरी तरह बेबुनियाद हैं।’ उन्होंने बताया, कि आंकड़ों को गलत ढंग से पेश किया गया है। कांग्रेस पूरी तरह से धोखा कर रही है।
सिद्धार्थ नाथ ने कहा, जय शाह कि कंपनी का टर्नओवर 2014-15 में 50,000 करोड़ रुपए था। इसके बाद जब बीजेपी की सरकार बनी, तो 2015-16 में 80 करोड़ रुपए हो गया। आप ही बताइए कंपनी को इतना नुकसान हुआ है लेकिन फिर भी कांग्रेस बोल रही है कि जय शाह ने गलत किया। उन्होंने कहा, कि ‘बालकवाद’ तो काम नहीं किया। ‘दामादवाद’ के बारे में कांग्रेस का क्या कहती है।
प्रेस वार्ता में बीजेपी पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर दिखी। सिद्धार्थ नाथ ने कहा, कि ‘अगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में किसी तरह की गलत बयानबाजी की जाएगी, तो हम उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।’
https://rashtriyadinmaan.com
