मुलायम ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि एकजुट होकर प्रदेश में दुबारा समाजवादी सरकार बना दें


444er5images (7)लखनऊ|
        समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहाँ कहा कि समाजवादी पार्टी को अन्य पार्टियों से अपनी अलग पहचान बनाना है। समाजवादी आन्दोलन को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत बनाना होगा। समाजवादी का अर्थ है समता और संपन्नता। आज की स्थितियों में समाजवाद के अलावा कोई दूसरा विकल्प नही।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय के डा0 लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लोकनिर्माण मंत्री श्री शिवपाल यादव, पार्टी उपाध्यक्ष श्री नरेश उत्तम तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव एम0एल0सी0 भी मौजूद थे। प्रारम्भ में सपा प्रमुख ने मण्डलवार संगठन की स्थितियों की जानकारी ली।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि विधान सभा चुनाव नजदीक है। समाजवादी पार्टी के विरुद्ध षड्यन्त्र हो रहे हैं। प्रदेश के बाहर भी साजिशें हो रही है। यह देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। हमें सन् 2017 का चुनाव जीतने के लिए अभी से जुट जाना होगा।
श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने जितने काम किये हैं देश में दूसरी सरकारें नही कर सकी है। पढ़ाई, दवाई, सिंचाई सब मुफ्त है। किसान को 50 हजार का कर्ज माफ किया और उसकी बंधक जमीन की नीलामी रोक दी है। कन्या विद्याधन और बेकारी भत्ता दिया गया है। विकास की तमाम योजनांए लागू की गई है। इनकी जानकारी प्रदेश के हर आम आदमी तक पहुँच जानी चाहिए।
  समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि श्री मोदी एक भी वादा पूरे नही कर सके हैं। इसके मुकाबले जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है क्योंकि इसकी कथनी-करनी में फर्क नही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 18 से 27 अप्रैल 2016 तक साइकिल यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को भी कहा।
         श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे एकजुट होकर प्रदेश में दुबारा समाजवादी सरकार बना दें। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से आगामी लोकसभा चुनावों में अच्छी तैयारी से ज्यादा सीेटें जीत भी लेंगे।

Scroll To Top
Translate »