यमुना प्राधिकरण ने वृहद वृक्षारोपण किया,10000 पौधे स्थानीय निवासियों को निशुल्क वितरित किए


विधायक जेवर ठाकुर धीरेन्द्र सिंह द्वारा चकरेसिया पौधा एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा० अरुणवीर सिहं द्वारा भी पेड़ रोपित किया गया

लखनऊ | शासन द्वारा दिए गए निर्देशो के क्रम में यमुना अथॉरिटी द्वारा आज वृहद वृक्षारोपण का शुभारंभ सेक्टर 28 के साथ 60 मी रोड की सैन्ट्रल वर्ज एंव साइड पटरी से किया गया जिसमें विधायक जेवर ठाकुर धीरेन्द्र सिंह द्वारा चकरेसिया पौधा लगाया गया एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा० अरुणवीर सिहं द्वारा भी पेड़ रोपित किया गया |

इनके अतिरिक्त अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रविन्द्र सिहं एवं श्री शैलेन्द्र भाटिया विशेष कार्याधिकारी श्री सदानन्द गुप्ता विशेष कार्याधिकारी द्धारा भी पौधारोपण किया गया। इनके साथ ही महाप्रबंधक श्री के के सिंह एवं उनके साथ अन्य वरिष्ठ सदस्य गण द्वारा भी पौधारोपण किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन आनंद मोहन सिंह डिप्टी डायरेक्टर उद्यान द्वारा किया गया। मौके पर यमुना प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण के साथ साथ ग्राम वासी भी ऊपस्थित रहे। यमुना प्राधिकरण की नर्सरी से 10000 पौधे स्थानीय निवासियों को लगाए जाने के लिए निशुल्क वितरित किए गए |

आज दिनांक 4 जुलाई 2021 को पूरे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सात स्थानों पर 31000 पौधे लगाए गए कोविड महामारी में जिन्हें हमसे छीन लिया गया उनकी स्मृति में प्राधिकरण में सेक्टर 28 की ग्रीन बेल्ट में स्मृति वाटिका बनाए जाने का कार्य प्रारंभ किया गया जिसमें कोई भी परिवार अपने खोए हुए लोगों की याद में पौधा लगा सकता है


Scroll To Top
Translate »