यमुना अथॉरिटी को जेवर एयरपोर्ट के पास इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की नीलामी में 2 गुना पैसा मिला


Greater Noida News | जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) का भरपूर फायदा मिलने लगा है। खासतौर से यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की बल्ले-बल्ले हो रही है। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को पहली बार यमुना अथॉरिटी ने औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन नीलामी की है। जिसकी बदौलत प्राधिकरण को रिजर्व प्राइस से करीब 2 गुना पैसा मिला है।

सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाया जा रहा है। जिसके चलते ना केवल उत्तर प्रदेश बल्कि, पूरे उत्तर भारत को फायदा मिलेगा।

निवेशकों की पहली पसंद यमुना सिटी
सीईओ डॉ.अरूणवीर सिंह ने इस दौरान कहा, “यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश करना निवेशकों की पहली पसंद बना है। जबसे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना आई है, तब से अब तक यमुना सिटी में अरबों रुपए का निवेश हुआ है। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों की भी पहली पसंद यमुना सिटी बन रही है। गुरुवार को 89,500 वर्गमीटर इंडस्ट्रियल प्लॉट की जमीन का भूखंड का ड्रॉ हुआ, जिसके रिजर्व प्राइस 71.78 करोड़ रुपए थे, लेकिन इसकी बोली 140.70 करोड़ रुपए लगी है।”



Scroll To Top
Translate »