यमुना प्राधिकरण ने कोरोना काल में 169% आमदनी बढ़ाई


ग्रेटर नोएडा। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फायदा दिखने लगा है । यमुना प्राधिकरण ने कोरोना काल के दौरान पिछले दो वर्षों में रिकॉर्ड लाभ कमाया है । पिछले वर्ष के मुकाबले यमुना प्राधिकरण को इस वित्तीय वर्ष में 169 प्रतिशत ज्यादा आमदनी हुई है ।

यह जानकारी यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा अरूण वीर सिंह ने आज प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी ।
उन्होंने बताया कि यमुना प्राधिकरण ने पिछले तीन वर्षों में करीब नो अरब रुपए कमाए हैं । जेवर एयरपोर्ट से उसको भरपूर फायदा मिल रहा है ।
बैठक में सारे प्रस्तावों को पास कर दिया गया है ।


Scroll To Top
Translate »