यमुना प्राधिकरण ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 50, कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई


Greater Noida | यमुना प्राधिकरण ने अलीगढ़ के टप्पल में जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले 50, कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।प्राधिकरण की करीब 250, करोड़ रुपए की जमीन पर इन लोगो ने कब्जा कर रखा था।
तीन दिन पहले यमुना प्राधिकरण ने अभियान चल कर इन कब्जों को ध्वस्त कर दिया था।

अलीगढ़ जिले में यमुना अथॉरिटी के अधिसूचित इलाकों में कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी बसा रहे हैं। टप्पल नगर पंचायत के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण करके इस तरह इस तरह का अवैध निर्माण किया गया है। दरअसल, राज्य सरकार ने करीब एक साल पहले टप्पल ग्राम पंचायत को नगर पंचायत घोषित कर दिया था। इसके लिए यमुना प्राधिकरणसे जरूरी अनापत्ति नहीं ली गई। टप्पल क्षेत्र यमुना अथॉरिटी का अधिसूचित इलाका है। प्राधिकरण ने शासन में इसका विरोध किया। जिसके बाद पिछले महीने योगी सरकार ने टप्पल नगर पंचायत को खत्म करके दोबारा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल कर दकर दिया। इस फैसले के बाद पूरे इलाके में हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का निर्णय लिया गया। जिन लोगों ने अवैध अतिक्रमण किया है। उनके खिलाफ यह एफआईआर दर्ज करवाई गई है। एफआईआर में बताया गया है कि 50 कॉलोनाइजर ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में करीब 250 करोड़ रुपए की जमीन पर अवैध कब्जे किए हैं।


Scroll To Top
Translate »