यशवंत सिन्हा का बड़ा बयान, बोले-पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं होनी चाहिए


 

99424-sinha

नई दिल्ली : पठानकोट एयरबेस में आतंकवादी हमले के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने जनरल जिया की नीति अपना रहा है। ऐसे में भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करनी चाहिए। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 जनवरी को इस्लामाबाद में विदेश सचिव स्तर की वार्ता होनी है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान जनरल जिया की नीति का पालन कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान जनरल जिया की हिंदुस्तान को 1000 जख्म देने की नीति अपना रहा है। इसलिए भारत को पाकिस्तान के साथ विदेश सचिव स्तर की वार्ता नहीं करनी चाहिए।’

सुरक्षा बलों ने आज पठानकोट एयरबेस में छिपे दो आतंकवादियों को मार गिराया। एयरबेस में 62 घंटे से अधिक समय तक चले मुठभेड़ में अब तक 6 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि सेना के 7 जवानों को शहादत प्राप्त हुई है। इस बात के साक्ष्य मौजूद हैं कि मारे गए आतंकवादी सीमा पार पाकिस्तान से पंजाब में दाखिल हुए थे।


Scroll To Top
Translate »