
lucknow । कासगंज हिंसा को लेकर योगी सरकार पर कार्रवाई के लिए दबाव बढ़ रहा है। बरेली के जिलाधिकारी कैप्टन राघवेंद्र विक्रम सिंह ने कासगंज घटना पर फेसबुक पर एक पोस्ट किया, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया है।
सिंह ने रविवार 28 जनवरी को अपने पोस्ट में लिखा था, “अजब रिवाज बन गया है. मुस्लिम मुहल्लों में जबर्दस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ. क्यों भाई वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था। फिर पथराव हुआ, मुकदमे लिखे गए।” यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि डीएम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीजेपी नेता विनय कटियार ने कहा है कि कासगंज में अगर तुरंत कार्रवाई की होती तो दंगा नहीं भड़कता ये प्रशासनिक विफलता की वजह से हिंसा भड़की। बरेली के डीएम की मानसिक स्थिति बिगड़ गई है इलाज की जरूरत है डीएम के खिलाफ करवाई होनी चाहिए। कटियार बोले कि ऐसी मानसिकता वाले को पाकिस्तान जाना चाहिए, हिंदुस्तान में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे नहीं लगेंगे तो क्या हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगेंगे। ऐसे में अफसर पर एक्शन लिया जाना चाहिए।
डीएम से नाराज भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय को भेजी है। माहौल गर्माने के बाद लखनऊ से डीएम को फटकार लगाई गई, जिसके बाद डीएम ने अपनी विवादित पोस्ट को फेसबुक से हटा दिया है।
https://rashtriyadinmaan.com
