
गोरखपुर | यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा करने के बाद विपक्ष पर संवेदना की सियासत करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार के खिलाफ लड़ाई में सबको साथ आना चाहिए.योगी ने कहा, पूरे प्रकरण की जांच जरूरी है. प्रधानमंत्री भी चिंतित हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी यहां आए हैं. वो दिल्ली जाकर पूरे मामले की जानकारी प्रधानमंत्री को देंगे. इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, भारत सरकार, यूपी सरकार को पूरा सहयोग देने को तैयार है.
योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सियासत नहीं संवेदना का प्रश्न है. दिमागी बुखार का समाधान होना चाहिए. उन्होंने कहा, इसमें हर तबके का सहयोग चाहिए. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जिनकी संवेदनाएं मर चुकी हैं वो अनावश्यक आरोप लगा रहे हैं.
योगी ने कहा, “जब गुलाम नबी आजाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे वो यहां आए थे. उन्होंने कहा था कि वो कोई मदद नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह राज्य का मामला है.”योगी ने कहा, मुख्यमंत्री बनने के बाद ये उनका चौथा दौरा है. वो जब भी यहां आए हैं उनकी कोशिश रही है कि यहां की जरूरतों पर चर्चा हो.
उन्होंने कहा, 9 अगस्त को भी मैं आया था. मेरे सामने कई बातें आई थीं. मीडियाकर्मियों से अनुरोध है कि वो बाहर से मामलों की फेक रिपोर्टिंग न करें. उन्हें घटना से पीड़ा है. उन्हें दिमागी बुखार से जुड़े वार्डों में अंदर जाकर तथ्यों की जानकारी लेनी चाहिए. योगी ने कहा, वो ऑक्सीजन सप्लाई के मामले की भी जांच कर रहे हैं. इसके लिए समितियां गठित की गई हैं.
डीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट दी है. दूसरी समितियां भी जांच कर रही हैं. किसी भी दोषी को बख्शा नहेने जाएगा. योगी ने यह भी कहा, मैंने सिर्फ गोरखपुर ही नहीं, राज्य के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को बेहतर उपचार की सुविधाएं यूपी में कहीं भी लापरवाही से लोगों की जन हानि हुई तो सरकार किसी को नहीं छोड़ेगी नहीं.
नड्डा ने क्या कहा?
जेपी नड्डा ने कहा, भारत सरकार यूपी को पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है. नड्डा ने कहा, इन्सेफ्लाइटिस को लेकर योगी ने मुहिम चलाया है. प्रधानमंत्री ने गोरखपुर को एम्स दिया है. हम इससे निपटने के लिए हर जरूरी मदद करेंगे.
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ सीएम योगी ने रविवार बीआरडी मेडिकल काॅलेज के इंसेफलाईटिस वार्ड व दूसरे आइसीयू में भर्ती मरीजों के परिजनों से बात करके जानकारी ली.
https://rashtriyadinmaan.com
