लखनऊ| बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियों का जमकर बखान किया. योगी ने कहा कि हमने लगातार सरकार के कामों में पारदर्शिता रखने का प्रयास किया है और सभी कामों को जनता के सामने रखा है. उन्होंने कहा, ”आपने हमें चुनकर भेजा है इसलिए हमारा दायित्व है कि हम आपको बताएं कि हम क्या कर रहे हैं?.
योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने 24 घंटे में काम करना शुरु कर दिया था. पहले ही दिन राज्य में एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन किया गया. उन्होंने कहा कि पहले तो इसका विरोध हुआ लेकिन अब लोग मानने लगे हैं कि बीजेपी का रास्ता ही सही है. अब प्रदेश से जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में 24 घंटे बिजली देने का काम शुरु कर दिया है. पहले के वल 4 जिलों में 24 घंटे बिजली मिलती थी. पहले ऐसा होता था कि जिस जगह का मुख्यमंत्री होता था वहीं 24 घंटे बिजली मिलती थी. लेकिन अब से ऐसा नहीं होगा. इतना ही नहीं ट्रांसफार्मर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटों में ट्रांसफार्मर बदला जाएगा.
अवैध बूचड़खानों को बंद करवाने को लेकर योगी ने कहा कि सरकार में आते ही उन्होंने अवैध बूचड़खानों को बंद करवा दिया. जो बाकी हैं उन्हें भी जल्द से जल्द बंद करावाया जाएगा.
योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है और इसके लिए अब तक किसानों को 5500 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है. जबकि सरकरा के ऊपर राज्य में 7वें वेतनमान को लागू करने का बोझ था. उन्होंने कहा कि वे राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द चालू करवाएंगे इसके साथ ही 4 नई चीनी मिलें भी खुलेंगी.
योगी ने प्रदेश में कड़ी कानून व्यवस्था के साथ गुंडाराज खत्म करने, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार के मामले में किसी तरह की कोताही न बरतने की बात कही है. आज बैठक में उन्होंने ये भी साफ किया है कि प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की यूनीफार्म का रंग भी बदला जाएगा.
https://rashtriyadinmaan.com

