योगी सरकार ने दी शहीद कैप्टेन आयुष के परिजनों को 30 लाख की मदद


Untitled-design-25-2-1
  lucknow| कानपुर के रहने वाले शहीद कैप्टेन आयुष यादव को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने की 30 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. .सुबह से ही कैप्टेन आयुष के आवास पर भारी भीड़ जुटी हुई है.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में गुरुवार सुबह हुए फिदायीन हमले में कानपुर का एक लाल भी शहीद हो गए थे. कैप्टन आयुष यादव के घर जैसे ही उनके शहीद होने की खबर पहुंची पूरे घर में मातम फ़ैल गया था.

वहीं चकेरी एयरपोर्ट से आयुष का शव आर्मी की गाड़ी से उनके जाजमऊ स्थ‌ित आवास पर लाया जाएगा, घर पर अंतिम दर्शन के बाद सिद्धनाथ घाट के लिए रवाना होंगे. फ‌िर वहां पहुंचकर सेना द्वारा पूरे सम्मान के साथ उन्हें मुखाअग्नि दी जाएगी. कैप्टन आयुष यादव के घर नेताओं का तांता लगना शुरू हो गया है. बड़े-बड़े नेता शहीद के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंच रहे है. सुबह से वहां भारी भीड़ जुटी है.


Scroll To Top
Translate »