योगी सरकार काअन्नपूर्णा भोजनालय, मात्र तीन रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में भोजन कराया जाएगा


x20-1489998182-yogi3.jpg.pagespeed.ic.otjO0tKlQD

 

लखनऊ, ‘अम्मा कैन्टीन’ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने जा रही है, जिसमें मात्र तीन रुपये में नाश्ता और पांच रुपये में भोजन कराया जाएगा.

खबर के अनुसार इस अन्नपूर्णा भोजनालय का प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है, और मुख्य सचिव को उसके बारे में प्रेज़ेंटेशन भी दिया जा चुका है. मीडिया रिपोर्टों पर यकीन करें, तो 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी इस प्रेज़ेंटेशन को देखने वाले हैं.

योजना के तहत सुबह का नाश्ता, दिन और रात का भोजन भी करवाया जाएगा. योजना के अनुसार नाश्ते में दलिया, इडली-सांभर, पोहा और चाय-पकौड़ा दिया जाएगा, और भोजन के समय रोटी, मौसमी सब्ज़ियां, अरहर की दाल और चावल मिलेंगे. योजना के तहत अन्नपूर्णा भोजनालय राज्य के सभी नगर निगम क्षेत्रों में खोले जाएंगे.

योगी आदित्यनाथ सरकार ये भोजनालय उन्हीं जगहों पर खोलने की कोशिश करेगी, जहां गरीबों और मजदूर तबके के लोगों की तादाद ज्यादा हो.

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित मध्य प्रदेश में 7 अप्रैल यानी शुक्रवार को ही दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना की शुरुआत की गई है. इसके तहत सिर्फ पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

शिवराज सिंह चौहान सरकार के अनुसार  दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना शुरू करने का मकसद बड़े शहरों में दूरदराज़ के गांवों और अन्य सूबों से आए मज़दूरों के अलावा गरीबों को कम कीमत पर भरपेट भोजन उपलब्ध करवाना है.


Scroll To Top
Translate »