युवा अधिकारियों को अपनी कार्यशैली एवं अच्छे व्यवहार से आम नागरिकों में बेहतर पहचान बनानी चाहिये: मुख्य सचिव


2014 बैच के आई0ए0एस0 एवं 2011 बैच पी0सी0एस0 प्रशिक्षु अधिकारियों की मुख्य सचिव से शिष्टाचार भेंट
unnamed (1)लखनऊ:   उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने कहा कि युवा अधिकारियों को अपनी कार्यशैली एवं अच्छे व्यवहार से आम नागरिकों में बेहतर पहचान बनानी चाहिये। उन्होंने कहा कि अपने शासकीय सेवाकाल के दौरान कभी भी तैनाती के बारे में प्रयास नहीं करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि कोई भी तैनाती खराब नहीं होती, अधिकारी को अपने तैनाती स्थान पर अच्छे कार्य करने हेतु निरन्तर प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य एवं व्यवहार से अधिकारियों की स्वयं आम नागरिकों के मध्य एवं शासन-प्रशासन में पहचान बनती है और स्वतः ही अच्छे-अच्छे स्थानों पर बिना प्रयास किये कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आई0ए0एस0 बैच 2014 एवं पी0सी0एस0 बैच 2011 के प्रशिक्षु अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों की रिपोर्ट पर विश्वास नहीं करना चाहिये, बल्कि स्वयं फील्ड में जाकर प्राप्त रिपोर्ट का सत्यापन अपने स्तर पर अवश्य करना चाहिये। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारियों को अपने कार्यों की प्रगति को आंकड़ों पर न पेश कर बल्कि जमीनी हकीकत पर पेश करना चाहिये।
श्री रंजन ने यह भी कहा कि मिलने वाले आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के साथ भी मधुर व्यवहार कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक विचार रखना चाहिये। उन्होंने कहा कि अपने शासकीय सेवाओं के दौरान फील्ड विजिट कर कार्यों की प्रगति एवं आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना चाहिये। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से मिलने पर ही योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की सही जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे अफसर को कभी भी एकपक्षीय निर्णय नहीं लेना चाहिये।
शिष्टाचार भेंट के समय उ0प्र0 प्रशासन एवं प्रबन्धक अकादमी के महानिदेशक श्री नेतराम, प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक श्री राजीव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
शिष्टाचार भेंट में 2014 बैच के प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अधिकारी श्री अभिषेक आनंद, श्री अक्षय त्रिपाठी, सुश्री अर्चना वर्मा, श्री अवनीश कुमार राय, श्री एफ0निखिल टीकाराम, श्री गौरंग राठी, सुश्री इशा दुहन, श्री महेन्द्र कुमार मीना, श्री मनीष बंसल, श्री मृदुल चैधरी, सुश्री नेहा जैन, श्री प्रेम रंजन सिंह, श्री रवि रंजन, श्री संदीप कुमार, श्री राहुल पाण्डेय, सुश्री मेधा रूपम तथा 2011 बैच के प्रशिक्षु पी0सी0एस0 अधिकारी श्री चन्दन कुमार पटेल, श्री अमित कुमार, श्री त्रिभुवन, श्री मो0 मोइनुल इस्लाम, श्री सुरेन्द्र प्रसाद यादव, श्री माया शंकर यादव, सुश्री गरिमा सिंह, सुश्री रत्नप्रिया, डाॅ0 सृष्टि धवन, श्री सलिल कुमार पटेल, श्री शिव प्रताप शुक्ला, श्री रामजी मिश्रा, श्री हिमांशु कुमार गुप्ता, श्री अमित कुमार भट्ट, श्री जुबेर बेग, श्री राजेश कुमार यादव, श्री विनीत कुमार सिंह, श्री अमिताभ यादव, श्री बिपिन कुमार, श्री सन्तोष कुमार, श्री गुलशन, श्री ममता मालवीय, श्री धीरेन्द्र प्रताप, श्री सुखवीर सिंह, सुश्री ऋतु पुनिया, श्री सुशील प्रताप सिंह, श्री वन्दना त्रिवेदी शामिल थीं।
———–

Scroll To Top
Translate »