कुछ विभागों में मठाधीश बाबू, जेई लम्बे समय से जमें बैठें हैं उनको भी वीसी ने अभी तक नहीं हटाया

लखनऊ। जनसुनवाई में कल पीड़ित नागरिकों ने बताया कि व्यावसायिक सेल के बाबू रजिस्ट्री के लिए पिछले काफी समय से दौड़ा रहे हैं । इसी तरह एक लेखपाल द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामलें की भी कमिश्नर डा, रोशन जैकब के सामने शिकायत की गई।
जोन छः के एक जेई के कारनामे की भी शिकायत हुई की नाका क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए कैसे पैसे की मांग की जा रही है । और भी मामले सामने आयें जहां आम जनता को प्रताड़ित, परेशान, वषों काम को लटकायें रखना तथा अवैध वसूली की शिकायतें हुई।
एलडीए वीसी इन्दमणि त्रिपाठी अपनी पूरी कोशिश के बाद भी एलडीए की व्यवस्था में सुधार अब तक नहीं ला सकें है । बल्कि योगी सरकार के अनुरूप एलडीए में जीरो टॉलरेंस और भष्टाचार मुक्त काम काज की कार्यशैली भी विकसित नहीं कर सकें है।
एलडीए की हालत तो इस समय ऐसी बना दी गई है कि एक ओर अनमितिताओ, भष्टाचार, और घोटालों की जांच का ढेर लगा हुआ है उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है दूसरी ओर रोज नई नई विकास योजनाओं की घोषणाएं हो रही है । इन पर भी ठीक से अमल नहीं हो पा रहा है ।
इतना ही नहीं कुछ विभागों में मठाधीश बाबू, जेई लम्बे समय से जमें बैठें हैं उनको भी वीसी ने अभी तक नहीं हटाया है ।
https://rashtriyadinmaan.com
