दिल्ली में दौड़ेंगी 1000 ई-बसें, कैबिनेट ने कंसल्टेंट नियुक्त करने को भी दी मंजूरी


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट की बैठक में इस कदम को मंजूरी दिए जाने के बाद ट्विटर पर इसकी घोषणा की।

केजरीवाल ने कहा, “कैबिनेट ने दिल्ली में एक हजार इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। दिल्ली के परिवहन क्षेत्र को आधुनिक बनाने और प्रदूषण घटाने दिशा में यह एक बड़ा कदम है।”

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि प्रत्येक वाहन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये होगी।

दिल्ली विधानसभा ने 2018-19 ‘हरित’ बजट पारित किया था, जिसमें एक हजार इलेक्ट्रिक बसों को चलाकर प्रदूषण से निपटने और गैर प्रदूषणकारी ईंधन की ओर रुख करते हुए उन पर सब्सिडी प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के 1998 के आदेश के मुताबिक, दिल्ली के पास सार्वजनिक परिवहन के लिए 10 हजार बसों का बेड़ा होना चाहिए, लेकिन वर्तमान में इसके पास केवल 5,815 बसें हैं।


Scroll To Top
Translate »