स्वतंत्रता दिवस पर 104 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित


2017_4$largeimg22_Apr_2017_122016901

लखनऊ,। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय की तरफ से चयनित हुए 104 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान करते सम्मानित किया जाएगा। सूची में वरिष्ठ अधिकारियों एडीजी एलओ आईपीएस आनन्द कुमार, एडीजी लखनऊ आईपीएस अभय प्रसाद, एटीएस आईजी आईपीएस असीम अरूण समेत आला पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल है।

डीजीपी मुख्यालय ने प्रशंसा चिन्ह वालों की सूची जारी की तो उसमें कई बड़े नाम शामिल मिले। सूची के अनुसार दो एडीजी स्तर के अधिकारियों एडीजी एलओ आनन्द कुमार, एडीजी लखनऊ अभय प्रसाद, एटीएस आईजी असीम अरूण, आईजी कानपुर आलोक सिंह, डीआईजी एसटीएफ मनोज घ्कुमार तिवारी, एसएसपी गौतमबुद्धनगर लव कुमार, एसएसपी बबलू कुमार, एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी डा.अजय पाल, एसपी सुजाता सिंह, एसपी सिटी लखनऊ अनुराग वत्स, एडीशनल एसपी एसटीएफ राजीव नारायण मिश्र, एडीशनल एसपी एसटीएफ डा. त्रिवेणी कुमार, डीजीपी पीआरओ राहुल श्रीवास्तव समेत 21 पुलिस अधिकारियों और 183 एसआई, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआइसीपी, असीलेखा, आईएनएसपीआर स्तर के पुलिस कर्मचारियों के नाम शामिल है।

इसमें पुलिस मुख्यालय और एसटीएफ लखनऊ में नियुक्त अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक के हाथों सम्मान प्राप्त होगा। इसके अतिरिक्त बाकि पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सम्बन्धित अधिकारीगण सम्मानित करेंगे।


Scroll To Top
Translate »