LDAके नामान्तरण शिविर में पहले दिन 16 प्रकरण निस्तारित, VC रहे मौजूद



लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा आवंटियों की सुविधा के लिए आज से लगाये गये 7 दिवसीय विशेष सम्पत्ति नामान्तरण शिविर के पहले दिन 16 आवंटियों के पक्ष में सम्पत्तियों का नामान्तरण किया गया। उपाध्यक्ष ने शिविर का निरीक्षण करके अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 150 ऐसे आवंटियों को मैसेज भेजा जाये, जिन्होंने नामान्तरण हेतु आवेदन किया हुआ है।

शिविर के पहले दिन प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार व अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर आवंटियों की व्यक्तिगत सुनवाई की। उनके द्वारा शिविर में नामान्तरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने वाले आवंटियों को औपचारिकताओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

नोडल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आज जानकीपुरम विस्तार योजना के 6, गोमतीनगर विस्तार योजना के 4, अलीगंज योजना के 4 तथा कानपुर रोड योजना के 2 आवंटियों के पक्ष में नामान्तरण स्वीकृत किये गये। शिविर में विशेष कार्याधिकारी डी.के. सिंह, नायब तहसीलदार स्निग्धा चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बन्धित व्यक्ति उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष ने किया हेल्प लाइन सेंटर का निरीक्षण-
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा आज व्यावसायिक सम्पत्तियों की नीलामी एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए बनाये गये हेल्प लाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। उन्हांेने हेल्प लाइन सेंटर से स्वयं भी आवंटी से वार्ता की। उन्होंने पटल पर उपस्थित कर्मचारियों से शिष्टाचार के साथ बात करने तथा फोन करने वाले व्यक्तियों के नाम व मोबाइल नम्बर रजिस्टर पर दर्ज करने निर्देश दिये।


Scroll To Top
Translate »