उग्रवादियों के हमले में सेना के 17 जवान शहीद


 

f60320e02af6b7f5076c650cedeaea51_Mइंफाल: मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में सेना के एक जेसीओ समेत 17 जवान शहीद हो गए। इस हमले में 12 जवान घायल भी हुए हैं।

6 डोगरा रेजीमेंट के जवानों के काफ़िले पर यह हमला सुबह 8:30 बजे के करीब हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 डोगरा रेजीमेंट का एक दल इंफाल से लगभग 80 किलोमीटर दूर तेनगनोउपाल-न्यू समतल रोड पर नियमित गश्ती (आरओपी) पर था। उसी समय एक शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सपलोसिव डिवाइस (आईईडी) से एक अज्ञात उग्रवादी संगठन ने घात लगाकर उन पर हमला किया।

यह हमला उस समय किया गया, जब यह काफिला पारालांग और चारोंग गांवों के बीच में एक स्थान पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि सेना ने घायल जवानों को इलाज के लिए ले जाने के वास्ते हवाई सेवा ली है। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।


Scroll To Top
Translate »