कानपुर ट्रेन एक्सीडेंटः मरने वाले बढ़कर 130 हुए अभी भी मलबे में दबे हैं लोग


 

 

kanpur-train1-300x198

 

 

कानपुर|   कानपुर के करीब हुए देश के भीषणतम् ट्रेन एक्सीडेटों में अपना नाम दर्ज करा चुका इंदौर-पटना एक्सप्रेस के हादसे में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बडता ही जा रहा है और अब तक 130 लोग इसके शिकार बन चुके हैं जबकि अभी मलबे में बदल चुकी बोगियों में अभी भी लोगों के दबे होने की आशंका है.

इस घटना में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए है जिनमें से सौ के करीब लोगों की लगातार गंभीर बनी हुई है और तमाम दुर्घटना के शिकार बने परिवार अपनों की तलाश मे इस ट्रेन के डिब्बों के आसपास बदहवासी में चक्कर लगा रहे हैं.

कानपुर के पुखरायां के पास कल रविवार की सुबह करीब सवा तीन बजे के करीब इंदौर पटना एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतर गए थे जिसके बाद से राहत और बचाव का काम अभी तक समाप्त नहीं हो पाया है बोगियों के बीच फंसे शवों को गैेस कटर से काटकर निकालने का काम अभी भी चल रहा है.

कानपुर के पुखरायां में रात भर बचाव और राहत अभियान चला. हालांकि रात में किसी भी यात्री के जिंदा निकालने की खबर नहीं है.

इतने बड़े हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु कल देर शाम घटना स्थल पर पहुंचे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बमुश्किल तीन सौ किमी दूर आगरा आने के बाद भी पीड़ितों के दर्द में सहभागी बनने की जरूरत नहीं समझी और बयान व ट्वीट से काम चला लिया.

उधर खबर है कि इस घटना के लिए घायलों को फौरी मदद के रूप में जो धनराशि रेलवे ने अस्पताल पहुंचकर दी है वो भी बाजार में बंद हो चुके पांच सौ के नोटों की शक्ल में है.


Scroll To Top
Translate »