
लखनऊ| यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर और प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश की नई मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। अब ये नई टीम ही आधिकारिक तौर पर कांग्रेस का पक्ष रखेगी। मालूम हो कि प्रदेश कांग्रेस का मीडिया विभाग तीन सदस्यीय मीडिया कमेटी के आधीन रहेगा। आरपीएन सिंह, राजीव शुक्ला और मीम अफजल इस मीडिया कमेटी के सदस्य हैं। कांग्रेस ने अपने मीडिया विभाग को तीन भागों में बांटा है।
थिंक टैंकः
पार्टी का थिंक टैंक ही तय करेगा कि पार्टी प्रवक्ता किस विषय पर और क्या बोलेंगे। थिंक टैंक के सदस्यों की रोज सुबह 11 बजे मीटिंग होगी। जरूरत होने पर पार्टी का यह थिंक टैंक एआईसीसी मीडाय इंचार्ज रणदीप सुरेजवाला से सलाह ले सकता है।
- सत्यदेव त्रिपाठी को थिंक टैंक का इंचार्ज बनाया गया है।
- ओमप्रकाश सदस्य
- संजय दीक्षित सदस्य
- विरेन्द्र मदान सदस्य
- हिलाल नकवी सदस्य
- सतीश राय सदस्य
- संजीव पाठक सदस्य
- अरशद आजमी सदस्य
मुख्य प्रवक्ताः
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बनाए गये नेता दिल्ली या लखनऊ समेत प्रदेश के किसी भी हिस्से से यूपी से संबंधित मामलों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत होंगे।
- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है।
- सांसद पीएल पुनिया को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को यूपी में मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रवक्ताः
इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने पार्टी का पक्ष रखने के लिए मीडिया पैनल बनाया है।
- सत्यदेव त्रिपाठी
- फ़जले मसूद
- अखिलेश सिंह
- सुरेन्द्र राजपूत
- वीरेन्द्र मदान
- हिलाल नकवी
- आर.ए. प्रसाद
- द्विजेन्द्र त्रिपाठी
- अलाउद्दीन
https://rashtriyadinmaan.com
