वीजा खत्म होने के बाद भारत में लापता हुए 227 पाकिस्तानी


 

227-missing-after-pakistani-visas-in-india-news-in-hindi-159524

नई दिल्ली. गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक वीजा खत्म होने के बाद भी मध्य प्रदेश में आने वाले 227 पाकिस्तानी नागिरक लापता हैं, जिनके बारे में राज्य की खुफिया एजेंसियों को कोई जानकारी नहीं है.

ये सभी वो नागरिक हैं, जो वीजा लेकर यहां आए थे. मगर वीजा अवधि खत्म हो जाने के बाद उनका कुछ पता नहीं है. दरअसल, गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों की आमद को लेकर पिछले दस सालों की एक रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि एक दशक के दौरान मध्य प्रदेश में ऐसे दो सौ से ज्यादा पाकिस्तानी नागरिक हैं, जो वीजा लेकर यहां आए थे लेकिन वीजा की अवधि खत्म हो जाने के बाद से ही उनका कोई अता-पता नहीं है.

गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को वीजा खत्म होने के बाद भी उनके यहां ठहरे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित करने का फरमान जारी किया था. उसी के बाद पता चला कि एमपी से 227 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं. स्थानीय एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तानी नागरिक प्रदेश में आए थे, लेकिन वापस नहीं गए.


Scroll To Top
Translate »