
पहले नोटबंदी ने मारा और अब जीएसटी लोगो को मार रही: अखिलेश यादव
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बसपा से आये इन्द्रजीत सरोज को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान इन्द्रजीत सरोज के साथ बसपा के कई दिग्गजों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की।सपा कार्यालय पर इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चैधरी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे थे। इन्द्रजीत सरोज ने बीते दिनों बसपा सुप्रीमों मायावती पर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी थी। उनके साथ ही बसपा के कई अन्य पदाधिकारियों ने भी बसपा से इस्तीफा दिया था। अब बसपा छोड़ने वाले ये सभी नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। इन्द्रजीत सरोज के साथ लगभग 94 नेताओं ने सपा की सदस्यता ली है। बसपा के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी के भी समाजवादी पार्टी से जुड़ने की चर्चाएँ हैं। हालाँकि नसीमुद्दीन सिद्दकी ने बीते दिनों ऐसी किसी भी संभावना से इंकार किया था। मायावती ने नसीमुद्दीन और उनके बेटे को बीते दिनों पार्टी से निकाल दिया था। 5 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन में उनके सपा ज्वाइन करने की खबरें चल रही हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बसपा से आये पूर्व विधायक इन्द्रजीत सरोज को सपा की सदस्यता दिलाई। प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी का श्वेत पत्र पता नहीं किस हिसाब से बनाया गया है। अखिलेश ने कहा कि ये श्वेत पत्र नहीं सिर्फ झूठ का आंकड़ा है। बीजेपी वालो ने लोगो को सिर्फ आंकड़े पेश कर बहका दिया। अखिलेश ने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होना कहा था तो कौन सा भ्रष्टाचार खत्म हुआ। सपा अध्यक्ष ने कहा कि पैसा काला-सफेद नहीं हम लोग काले सफेद होते हैं।
अखिलेश ने कहा कि हमारी सरकार आती तो लोगो को 1 हजार रूपये देते। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी ने मारा और अब जीएसटी लोगो को मार रही है। हमारा देश भी कमाल है कि यहाँ पर कोई जीएसटी नहीं जानता है। अखिलेश ने कहा कि प्रसाद देने वाले बीजेपी के लोगो से सावधान रहना होगा। पता नहीं ये बीजेपी वाले किसे कौन सा प्रसाद दे दें। बसपा नेता के सपा में शामिल होने पर अखिलेश ने बयान दिया। अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस सहित तमाम दल सरोज जी को लाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि आज के दिन बारिश हो गयी, इससे शुभ क्या हो सकता है।
https://rashtriyadinmaan.com
