
लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने BJP सरकार के श्वेत पत्र पर जोरदार हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार का जो श्वतपत्र है वह झूठ की किताब है। अखिलेश यादव ने इस दौरान यह भी कहा कि मुझसे कोई उम्मीद करें कि मैं पूजा कैसे की जाती है इसकी व्यवस्था करूं या मंत्रों का उच्चारण करूं, तो मैं नहीं कर सकता।
BJP सरकार एक महीने में ही श्वेतपत्र लाना चाहती थी, लेकिन इसे लाते-लाते 6 महीने लग गए। अखिलेश यादव ने अपराध, भ्रष्ट्राचार और शिक्षामित्रों के हर मुद्दे पर बोले।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान कब हो गया। इसकी भी जानकारी दी जानी चाहिए। गन्ना मंत्री को देखना चाहिए कि उनके इलाके में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान हुआ या नहीं। 15 दिन के अंदर भुगतान करवा रहे थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में मेट्रो बनकर तैयार हो गई तो बीजेपी वालों ने कहा कि यह उनका सपना था। यदि सपना था तो वाराणसी भी सपना रहा होगा। वहां क्या हो रहा है। मेट्रो क्यों नहीं बन रही है। कानपुर में मेट्रो क्यों नहीं बन रही है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के नेता एमआरआई करवाने जाते हैं, तो वहां पिस्टल लेकर जाते हैं। इसको भी श्वेत पत्र में लिखना चाहिए था। एम्बुलेंस के कर्मचारियों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह पर बीजेपी की सरकार है, ऐसे में इनको समाधान करना चाहिए।
https://rashtriyadinmaan.com
