
लखनऊ,। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव ने आज नवनिर्वाचित 5 विधान परिषद सदस्यों को विधान भवन स्थित राजर्षि पुरूषोत्तम दास टण्डन सभागार में शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने वालों में गोरखपुर.फैजाबाद खण्ड स्नातक क्षेत्र से देवेन्द्र प्रताप सिंह, कानपुर खण्ड स्नातक से अरूण पाठक, बरेली.मुरादाबाद खण्ड स्नातक से डा0 जयपाल सिंह व्यस्तए इलाहाबाद.झांसी खण्ड शिक्षक से सुरेश कुमार त्रिपाठी तथा कानपुर खण्ड शिक्षक से निर्वाचित राजबहादुर सिंह चंदेल है। शपथ ग्रहण अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा विधान परिषद के प्रमुख सचिव डा0 मोहन यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com
