
नई दिल्ली. नोटबंदी के बाद कारोबारी जगत को हुए नुकसान के बीच सरकारी सेक्टर भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहा. दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के बाद सरकार को अब तक 5000 करोड़ का घाटा हुआ है. सरकार के सूत्रों के मुताबिक नोटबंदी के बाद सरकार के वैट कलेक्शन में काफी कमी आई है. दिसंबर में सरकार के टैक्स कलेक्शन में नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की गई है. हालांकि जनवरी में टैक्स की कमाई में कुछ सुधार देखने को मिला है.
दिल्ली के कई औद्योगिक इलाकों में नोटबंदी का असर देखने को मिला है. इतना ही नहीं घाटे के चलते दिल्ली सरकार ने अपने संशोधित बजट को 46 हजार करोड़ से घटाकर 41 हजार करोड़ कर दिया है. सरकार की वैट से अब तक की कमाई 17600 करोड़ ही रही है, जबकि तीसरी तिमाही में सरकार को 19 हजार करोड़ रुपए आने की उम्मीद थी. दिल्ली सरकार का यह भी कहना है कि आखिरी तिमाही में भी नोटबंदी का असर देखने को मिलेगा और सरकार के टैक्स की कमाई पर असर पड़ेगा.
https://rashtriyadinmaan.com
