अमर सिंह का खुलासा , नेताजी ने ही तैयार की थी ‘समाजवादी दंगल’ की स्क्रिप्ट


 

 

2017_1$largeimg17_Jan_2017_190914150

 

नयी दिल्ली | समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव व सांसद अमर सिंह ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि पिछले दिनों सपा और मुलायम परिवार में हुआ पारिवारिक संघर्ष रचा हुआ नाटक था. इसकी स्क्रिप्ट खुद नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने ही तैयार की थी.  दिये इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा, ‘मुलायम सिंह और अखिलेश यादव एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे.’

अमर सिंह ने कहा, ‘इस नाटक में हम सभी को रोल दिया गया था. मुझे बाद में एहसास हुआ कि मेरा इस्तेमाल किया जा रहा है. मुझे महसूस हुआ कि यह नाटक सत्ता विरोधी लहर और कानून-व्यवस्था के मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए रचा गया था.’ अमर सिंह ने कहा, ‘मुलायम को अपने बेटे के हाथों हारना पसंद था. साइकिल, बेटा और सपा उनकी कमजोरी है.

वोटिंग के दिन भी पूरा परिवार एक साथ ही गया. फिर आखिर यह सब ड्रामा क्यों?’ गौरतलब है कि सपा में विवाद के बीच अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव का साथ दिया था. अखिलेश यादव ने उन्हें बाहरी बताते हुए कहा था कि पार्टी में झगड़े का कारण वही हैं. अमर सिंह को पार्टी से निकाल भी दिया गया था.

 अमर सिंह ने इस दौरान अखिलेश के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए साथ ही पीएम मोदी के समर्थन में भी बोले. उन्होंने कहा कि पीएम किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश और लोगों का होता है. पीएम मोदी और खुद को बाहरी कहे जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे बाहरी कहा गया, मैं तो बाहरी ही था. पार्टी में सभी निर्णय अखिलेश, मुलायम, शिवपाल और रामगोपाल ही लेते हैं.

 बता दें कि चुनाव से पहले सपा में हुए संग्राम में अखिलेश और रामगोपाल यादल लगातार इशारों में अमर सिंह को बाहरी करार देते हुए आरोप लगाते रहे कि उन्हीं की वजह से बाप बेटे में झगड़ा हो रहा है. अंत में यह विवाद चुनाव आयोग पहुंचा था जहां पार्टी और इसका चुनाव चिन्ह अखिलेश को सौंप दिए गए थे.


Scroll To Top
Translate »