विकाश का पैसा समाजवादी पार्टी के गुंडे खा गए : अमित शाह


default.aspx999ii8u

 

lucknow    : भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने गोरखपुर में कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश को कसाब से मुक्‍त कराना है. उन्‍होंने कसाब का अर्थ समझाते हुए कहा कि कसाब में “क” का मतलब कांग्रेस,”स” का मतलब “सपा” और “ब” का मतलब बसपा है।अमित शाह ने आरोप लगाया कि विकास का पैसा समाजवादी पार्टी के गुंडे खा गए। उन्होंने कहा कि हमउत्तर प्रदेश में विकास करना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों का लोन शत-प्रतिशत माफ कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि  किसानों को मिलने वाले ऋण पर सूद नहीं लिया जाएगा। शाह ने कहा भाजपा की सरकार बनती है तो तीन और चार श्रेणीे कर्मचारियों की बहाली के लिए साक्षात्कार समाप्त कर दिया जाएगा। भाजपा की सरकार बनते ही समाजवादी पार्टी के गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा।

अमित शाह खजनी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्‍याशी संत प्रसाद के पक्ष में महादेवा बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में चारों ओर भाजपा की आंधी चल रही है। भाजपा दो तिहाई बहुमत से सरकार बना रही है। उत्‍तर प्रदेश का भाग्‍य बदलने के लिए भाजपा की सरकार बनाइए। उन्‍होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश को कसाब से आजादी दिलानी है। कसाब का मतलब समझाते हुए उन्‍होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को निशाने पर लिया। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश को लूटने वाले पहले दो थे और अब तीसरा भी आ गया है।

रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश के विकास के दावे पर आप लोग नहीं-नहीं कर रहे हो और अखिलेश कह रहे हैं काम बोलता है। मेट्रो चालू नहीं हुआ तो किसको हरी झंडी दिखा दी अखिलेश बाबू? क्‍या काम किया है? खून और बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश को नंबर 1 बना दिया। 23 माताओं बहनों के साथ बलात्कार हुआ है उत्तर प्रदेश में। ये कैसे शहजादे हैं मैं बताऊं, एक से बाप परेशान है और एक से माँ परेशान है। इनसे उत्तर प्रदेश की जनता परेशान है। अखिलेश के समय में विकास नहीं हुआ। विकास का पैसा चाचा-भतीजा खा गए। इसके पहले बुआ जी बुआ के समय में विकास हुआ क्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ही विकास करेगी।


Scroll To Top
Translate »