राजधानी के विभिन्न थानों में खड़े चोरी के 67 वाहनों की हुई पहचान 20 लोगों को वाहन दिये गये


14192120_1685234775131054_5140209070030819799_n
लखनऊ,| एसएसपी मंजिल सैनी के निर्देश पर राजधानी में आपरेशन वाहन मिलान से वाहन स्वामियों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। अभी तक 67 वाहन मालिको को उनकी चोरी हुई गाडियां विभिन्न थानों से मिल चुकी है। 4 जुलाई से 4 अगस्त तक अभियान में 28 गाडियां चिन्हित हुई थी, जिनमें 20 लावारिश खड़े वाहनों को उनके असली मालिक के सुपुर्द किया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार 3/19 विशेष खण्ड निवासी रजनीकांत व्यास की चोरी हुई एक्टिवा गौतमपल्ली में लावारिस खड़ी थी। हजरतगंज थाना के सर्पूमार्ग निवासी अकील अहमद की हीरो हाण्डा गुड बा, जयबिहार कालोनी इन्दिरानगर निवासी आनंद प्रकाश की वजीरगंज से चोरी हुई हीरोहाण्डा स्पेण्डर जानकीपुरम, ग्रीनफील्ड निवासी मुकेश कुमार अग्रवाल की तालकटोरा से चोरी हुई एक्टिवा आलमबाग थाने पर लावारिस खड़ी थी। इसी तरह इंटौजा, हसनगंज, तालकटोरा, कृष्णानगर, मडियांव, विकासनगर, बाजारखाला, चैक, मडियांव, हुसैनगंज व ठाकुरगंज में खड़ी लावारिस गाडियों को उनके स्वामियों के हवाले की गई।

एसएसपी मंजिल सैनी के आदेश का असर रहा कि अब तक 67 दो पहिया वाहनों को मालिकों के सुपुर्द किया जा चुका है। एसएसपी मंजिल सैनी ने आपरेशन वाहन मिलान में जुटे अनूप कुमार मिश्रा, सिपाही बसंतलाल यादव, बाबू सिंह को नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया है। साथ ही आगे इस तरह का अभियान चलाने के लिए उत्साहित भी करने का काम किया है।


Scroll To Top
Translate »