डीजीपी जावीद ने खुद पर करवाया टेजर गन का परीक्षण


1473001157879dgp
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने रविवार को खुद पर टेजर गन का डेमो करवाया। यूपी के पुलिसकर्मियों ने जब टेजर गन का ट्रिगर दबाया तो डीजीपी के शरीर पर बड़ा झटका लगा जिससे वह जमीन पर लेट गए।
जब थोड़ी देर बार टेजर गन का असर कुछ कम हुआ तो वह वापस खड़े हो गए। दरअसल, यूपी पुलिस ने दंगाइयों को रोकने के लिए पुलिस मुख्‍यालय में टेजर गन का परीक्षण किया. जब इस गन का परीक्षण किसी व्‍यक्ति पर करने की बात आई तो कोई भी पुलिस अधिकारी आगे नहीं आया तो खुद डीजीपी इस टेजर गन का परीक्षण कराने के लिए आगे आए। टेजर गन के परीक्षण के दौरान कई वरिष्‍ठ अधिकारी मौजूद थे। इस परीक्षण के बाद डीजीपी ने कहा कि मुझे तो दिन में ही तारे दिखाई देने लगे।


Scroll To Top
Translate »