लखनऊ: प्रदेश के प्रमुख सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित प्रयोगशालाओं में बुखार से पीड़ित मरीजों के ब्लड सैम्पल की जांच कराई जा रही। राज्य की प्रयोगशालाओं से प्राप्त रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि प्रदेश में कुल 1138 मरीज डेंगू ज्वर से प्रभावित हुए हैं।श्री सिन्हा ने बताया कि डेंगू ज्वर की रोकथाम के लिए शहरों तथा गावों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि समस्त सी0एम0ओ0 से कहा गया है कि विशेष अभियान चलाकर जनमानस को डेंगू से बचाव की समुचित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार डेंगू ज्वर पर अंकुश लगाने के प्रति काफी संवेदनशील है, लेकिन जब तक जन-सहभागिता सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक इस गम्भीर बीमारी पर रोक लगाना सम्भव नहीं होगा। प्रमुख सचिव ने पुनः जन समान्य से अपील की है कि यदि उनकी जानकारी में अथवा उनके परिवार में बुखार से कोई व्यक्ति प्रभावित होता है, तो तत्काल उसे निकटत्म स्वास्थ्य केन्द्र अथवा उपचार केन्द्र पर ले जाकर इलाज कराएं। उन्होंने यह भी अपील की है कि वे बुखार से प्रभावित मरीज को किसी भी झोलाछाप डाक्टर के पास न जाकर शासकीय चिकित्सा केन्द्र पर इलाज हेतु जाएं। सरकारी चिकित्सालयों में डेंगू/बुखार के इलाज के लिए सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं सुलभ है।
https://rashtriyadinmaan.com
