सिंगापुर में राहुल गांधी ने कश्मीर नीति को लेकर बोला मोदी सरकार पर हमला


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज सिंगापुर में आजाद हिंद फौज (आईएनए) के स्मारक पर गए और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी। आजाद हिंद फौज के गुमनाम योद्धाओं  की याद में बोस ने 1945 में इस स्मारक का उद्घाटन किया था।

कांग्रेस पार्टी ने एक ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिंगापुर में ऐतिहासिक आईएनए स्मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया अगले तीन दिनों में मैं सिंगापुर और मलेशिया में भारतीय समुदाय, कारोबारी नेताओं और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात करने के प्रति आशान्वित हूं। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली शीन लूंग और मलेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक से भी मेरी मुलाकात होनी है।

पार्टी ने एक अन्य बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बेलेस्टियर रोड पर स्थित सिंगापुर इंडियन एसोसिएशन पहुंचे। एसोसिएशन क्लबहाउस की आधारशिला पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी।


Scroll To Top
Translate »