बावरिया गिरोह की 8 महिलाएं चार युवक और 6 बच्चे गिरफ्तार, 1 लाख 43500 नगद बरामद


14225352_1684642105190321_5273907493811119055_n

लखनऊ। राजधानी की मलिहाबाद पुलिस ने बावरिया गिरोह के 18 बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों में 8 महिलाएं, 4 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने 11 लूट और डकैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए बदमाशों के कब्जे से लूट के जेवरात, 1 लाख 43 हजार 500 रूपए नगद बरामद करने का दावा किया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है। पकड़े गए बदमाश लक्जरी कारों से चलते थे पुलिस ने दो चोरी की कार भी बरामद की हैं।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मिर्जागंज चौराहे पर 2 गाड़ियां लखनऊ की तरफ से आती दिखाई दीं। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने जब उनसे नाम पता पूछा गया तो अपराधियों ने खुद को बावरिया गिरोह के सदस्य बताया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में 8 बच्चे भी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम लोग बावरिया गिरोह के हैं हमारे कुछ साथी लखनऊ में पकड़े गए तो हम लोग अपने परिवार के साथ जिले से भाग रहे थे लेकिन हत्थे चढ़ गए। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि हम सभी गांवों में घूमकर रैकी करते थे इसके बाद रात में आदमियों के साथ घरों में लोगों को बंधक बनाकर उन्हें मारपीट कर लूटते थे। इसके अलावा घरों का ताला तोड़कर लोगों चोरी भी करवाते थे। औरतें गांव में घूम पकड़े गए लुटेरे कई दिनों से लखनऊ शहर और ग्रामीण इलाकों में लूट, चोरी, टप्पेबाजी करके रुपये हड़प रहे थे। कुछ घटनाओं की तारीख जगह भूल गए हैं। पकड़े गए गिरोह के पास से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी मिली है। इसमें 1,43,500 रुपये नगद, तीन सोने की चेन, 8 अंगूठी, दो झुमकी, 6 मंगलसूत्र, 5 नाक की कील, दो लटकन, 3 हार, 3 कुंडल, 9 टफ्स, 24 चांदी के पायल, दो हाथ के फूल, एक बालों की क्लिप, 20 बिछिया, 4 रबू, एक ब्रेसलेट, आठ अंगूठी, एक सोने का पैटर्न और दो लक्जरी कारें बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया पिछले दिनों 18 जुलाई को साहिला मऊ में हारून के घर में चोरी की थी जिसमें 50000 रुपये मिला था। 25 जुलाई को मुजासा गांव में साबिर अली के घर में चोरी में 50000 रुपये मिला था। 6 अगस्त की रात में हरदोईया लाल नगर में संतराम के घर में घुसकर 65000 रुपये और जेवरात लूटे थे।उसी गांव के राम कुमार के घर चोरी में कुछ जेवर मिले थे। 20 अगस्त की रात को टिकरी कलां गांव में श्रीदेवी के घर से कुछ रुपया मिला था। 9 अगस्त को हटौली गांव के नबी हसन व ग्राम अमानीगंज में विपिन के भाई के घर में घुस कर बंधक बनाकर नगद और रुपए लूटे थे।

इसके अलावा कई घटनाएं आरोपी भूल गए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुकेश बाबरिया निवासी गाडोकी खुर्द थाना सेक्टर-10 गुड़गांव, हालपता ग्राम क्रेन नरवाना हरियाणा, धर्मेंद्र निवासी ब्लॉक नंबर-7 नजफगढ़ नई दिल्ली, पप्पू सिंह बावरिया निवासी नया रोशनपुरा जेड ब्लॉक थाना नजफगढ़ नई दिल्ली, राकेश बाबरिया निवासी हरैया पुवायां शाहजहांपुर, विमला देवी, सोनू देवी निवासी देवरिया पुवायां शाहजहांपुर, संगीता, सुनीता निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, मनीषा निवासी अलवर थाना एमआई एरिया अलवर राजस्थान, सावित्री निवासी नया रोशनपुरा जेड ब्लॉक नजफगढ़ नई दिल्ली, कंचन निवासी नडोली खुर्द थाना सेक्टर-10 गुड़गांव हरियाणा, पिंकी निवासी बजरंग कॉलोनी थाना धोलपुर राजस्थान बताया है। गिरोह में 6 बच्चे भी शामिल हैं।

14225352_1684642105190321_5273907493811119055_nबावरिया गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी मलिहाबाद राम आशीष उपाध्याय के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरनाथ यादव, उप निरीक्षक राधेश्याम, धर्मपाल सिंह, कांस्टेबल रामदेव प्रजापति, बृजभान सिंह, अनूप सिंह, अनुराग यादव, रामस्वरूप चौधरी, प्रदीप कुमार, अलाउद्दीन, अनूप सिंह, ओम प्रकाश यादव और महिला कांस्टेबल रिचा सिंह की अहम भूमिका रही।


Scroll To Top
Translate »