लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जो लोग 85 प्रतिशत, 80 प्रतिशत अपने दल के लोगों के जीत के दावे कर रहे है, वे यह तो बताये कि कितनी सीटो पर उम्मीदवार खड़े किये थे। प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने गांव की सरकार में निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार राज्य की जनता ने इन चुनावों में नौजवानों पर भरोसा कर उन्हें विजय श्री दिलाने का काम किया, उससे स्पष्ट है जनता की प्राथमिकता में विकास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विकास की ललक और नौजवान पीढ़ी पर जिस भरोसे के साथ जनता ने उन्हें मत दिया है उस भरोसों को कामय रखते हुए वे अपने दायित्वों में पूरी तरह सफल होंगे।सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के बयान कि 85 प्रतिशत सीटो पर समाजवादी पार्टी के प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने जीत दर्ज की है की खिल्ली उड़ाते हुए प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि 15 प्रतिशत उन्होंने छोड़ क्यों दिया ? उन्हें तो शत प्रतिशत की बात करनी चाहिए। जिला पंचायत सदस्यों में उम्मीदवार तक घोषित नहीं किया किन्तु परिणाम आते ही जीत के दांवे बढ-़चढ़ कर किये गये। जब तोताराम के बूथ कैप्चरिंग करते हुए वीडियों आये तो किसी ने आगे बढ़कर उनकी उम्मीदवारी तक को स्वीकार करने की जहमत तक नहीं उठाई। अब एक बार फिर 85 प्रतिशत प्रधानों के जीत के दांवे किये जा रहे है।
उन्होंने कहा कि बसपा के वरिष्ठ नेता नेता प्रतिपक्ष कहते है कि पंचायत चुनाव में उनके दल को 80 प्रतिशत सीटों पर सफलता मिली है, जब कि पंचायत के चुनाव में प्रत्याशी दलीय आधार पर घोषित ही नहीं हुए। अब जब उम्मीदवार ही नहीं घोषित हुए तो 80 प्रतिशत जीत के दांवे कैसे ? भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आखिर सपा प्रवक्ता और बसपा नेता के दांवों का आधार क्या है ? दोनों की बात एक साथ कैसे सही हो सकती है। 85 प्रतिशत और 80 प्रतिशत दोनों में से कोई तो गलत बयानी है ही। उन्होंने कहा कि सच कौन बोल रहा है यह तो जनता तय कर लेगी।
श्री पाठक ने कहा कि बसपा नेता 2017 में सरकार बनाने के दांवे कर रहे है और समाजवादी पार्टी प्रवक्ता अपने प्रति उमड़ते जन समर्थन के दांवे कर रहे है ये उसी तरह है जैसे बिना लडे़ दोनों 80 और 85 प्रतिशत पंचायतों में जीत के दांवे करने में जुटे है।
https://rashtriyadinmaan.com
