मुख्यमंत्री ने ‘मुलायम सिंह यादव का उत्तराखण्ड के लिए योगदान‘ पुस्तक का विमोचन किया


index
उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन के विस्तार लिए  तत्पर
लखनऊ|
               मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य अद्वितीय है। दुनिया में इससे बड़े पहाड़ नही है। यहाँ अकूत प्राकृतिक संपदा है। पहाड़ का जीवन संघर्षपूर्ण है। उत्तराखण्ड में जब प्राकृतिक आपदा आयी तो उत्तर प्रदेश ने आगे बढ़कर मदद की। उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन के विस्तार में हर तरह के सहयोग के लिए हम तत्पर है। उन्होंने उत्तराखण्ड के समाजवादी नेता श्री विनोद बड़थ्वाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे नेताजी के साथ लंबे समय से जुड़े हैं और पार्टी के हर संघर्ष में उनकी सक्रिय भागीदारी रही हैै। 
       
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी मुख्यालय के डा0 लोहिया सभागार में उत्तराखण्ड के वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री विनोद बड़थ्वाल द्वारा संपादित ‘मुलायम सिंह यादव का उत्तराखण्ड के लिए योगदान‘ पुस्तक का विमोचन किया। श्री यादव को इस अवसर पर शाल ओढ़ाकर तथा बदरीनाथ मन्दिर एवं गायों की प्रतिकृतियाँ, गंगाजली तथा श्रीमती डिम्पल यादव, सांसद एवं श्री अखिलेश जी का युगल फोटोग्राफ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री उदय प्रताप सिंह, भगवती सिंह, आभा बड़थ्वाल, मंत्री राजेन्द्र चैधरी, अरविन्द सिंह गोप एवं ओम प्रकाश सिंह, एस0आर0एस0 यादव एम0एल0सी0,   हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, सादान मसूद और अतुल शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय है। 
       
श्री अखिलेश यादव ने नौजवानों से कहा कि वे समाजवादी सिद्धान्त और इसके नेताओं के संघर्ष की जानकारी प्राप्त करें, समाजवादी साहित्य पढ़े अन्यथा समाजवादी विचारधारा और आन्दोलन की लड़ाई अधूरी रह जाएगी। समाजवाद से ही रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार ने जनहित में बहुत काम किये हैं, इनकी जानकारी भी कार्यकर्ताओं को होनी चाहिए तभी वे जनता के बीच हमारी उपलब्धि बता सकेंगे।
        श्री यादव ने इस अवसर पर कहा कि नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने हमें जो रास्ता दिखाया हम उसी पर चल रहे हैं। गरीबों, किसानों की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ती आयी है और जब-जब समाजवादी सरकार बनी किसानों को फायदा हुआ। किसानों को मुफ्त सिंचाई, दुर्घटना बीमा का लाभ मिला है। गाँव गरीब पर सबसे ज्यादा बजट खर्च किया गया। गन्ना किसानों और ओलावृष्टि से परेशान किसानों की हमने मदद की जबकि केन्द्र सरकार से एक पैसा नही मिला। सूखा संकट से निबटने का काम हो रहा है। सरकार ने इतनी योजनाएं चलाई हैं कि दूसरे राज्य सोच भी नही सकते हैं।
        श्री अखिलेश यादव ने कहा सीमित संसाधनों के बावजूद हमने रोजगार के साधन जुटाए हैं। पुलिस में 35 हजार भर्तियाँ होनी है। इसमें लिखित परीक्षा की जगह अब फिटनेस टेस्ट होंगे। कन्या विद्याधन, लैपटाप, लोहिया और जनेश्वर ग्राम योजनाएं कार्यान्वित की। आगरा-एक्सप्रेस वे से बहुतों को काम मिलेगा। हम पूर्वान्चल एक्सप्रेस को बलिया तक ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने की जरुरत है। अनियंत्रित टैªफिक से बहुत मौते होती है। साइकिल सवार से पर्यावरण प्रदूषण नही होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
        उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग के सलाहकार श्री विनोद बड़थ्वाल ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखण्ड के लिए श्री मुलायम सिंह ने बहुत कुछ किया। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव में नेताजी के संस्कार और आदर्शो का समावेश है। वे उत्तराखण्ड में भी बहुत लोकप्रिय हैं। दुबारा उत्तर प्रदेश में फिर उनके नेतृत्व में सरकार बनेगी। पुस्तक विमोचन समारोह में उत्तराखण्ड के भी तमाम गणमान्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »