मुलायम सिंह के गृह जनपद इटावा में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या


 

ITAWAH-1450532289

इटावा. कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की विधानसभा जसवंतनगर के एक गांव में शनिवार को सरपंच चुनाव को लेकर दो गुटों में भिडंत हो गई और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई, कई गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  जिन्हें इलाज के लिए एसपीजीआई में एडमिट कराया गया है।

 

इटावा के जसवंतनगर के बनकटी गांव में प्रधानी के चुनाव के दौरान विवाद की चिंगारी ने शनिवार को आग पकड़ ली। गांव में दो गुटों में जमकर गोलियां चली। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार घायलों में दो मौत से संघर्ष कर रहे हैं। मृतकों में बनकटी गांव के गुड्डू यादव पुत्र मोहर सिंह यादव, आशा रामयादव व देवेंद्र सिंह यादव पुत्र राम शंकर  यादव तथा नांगला हराय गांव के धनीराम राजपूत पुत्र हरि सिंह राजपूत हैं।

इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है। एसडीएम तथा सीओ मौके पर मौजूद हैं। आईजी कानपुर जोन आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि हत्या पुश्तैनी प्रधानी के विवाद में हुई है। मृतकों में दोनों पक्ष के लोग है।

पुलिस चेत जाती तो नहीं होता खूनी खेल

नांगला और बनकटी गांव में जो आज खूनी खेल हुआ है, अगर पुलिस समय पर चेत जाती तो वह चार लोग जिन्दा होते। बनकटी गांव के राजू यादव जो आशाराम यादव के चचेरे भाई हैं ने पीएम हाउस में बातचीत के दौरान बताया कि यादवों और राजपूत समाज के लोग चुनाव की शुरुआत से ही आपस में बैर खाए थे। नतीजे आने के बाद यादव समुदाय के लोग खुशी मना रहे थे, तभी राजपूत समुदाय के लोग आ गए और किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। जो बाद में गाली – गलौज और गोली में बदल गई।  पुलिस को ऐसी घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया और इतनी बड़ी घटना घट गई।


Scroll To Top
Translate »