पठानकोट (पंजाब)। पठानकोट में एयरफोर्स बेस पर सेना की आतंकियों से मुठभेड़ लगभग 6 घंटे बाद खत्म हो गई थी, लेकिन दोबार शुरू हुई और लगभग 13 घंटे बाद 5वें आतंकी को भी मार गिराया गया है। शनिवार तड़के हुए इस हमले में 5 आतंकी शामिल थे। वहीं, तीन जवानों के भी शहीद होने की खबर है। उधर, पंजाब की सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा हमें पहले से जानकारी थी और पुलिस पहले से अलर्ट थी, इसीलिए कम नुकसान हुआ, आतंकी तकनीकी क्षेत्र में नहीं घुस पाए।सूत्रों के मुताबिक, पठानकोट के पास अकलागढ़ गांव में अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। यह गांव एयरफोर्स बेस के पास ही स्थित है। बताया जा रहा है कि यह वहीं जगह है, जहां शुक्रवार को एसपी को अगवा कर बदमाश छोड़ गए थे। उल्लेखनीय है कि जिस एयरफोर्स बेस को आतंकियों ने निशाना बनाया है वो लगभग 15 किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है। अब तक तीन जवान शहीद हो चुके हैं और
मिग-29 सहित अन्य फाइटर जेट्स की बेस है यहां….
वायुसेना का यह स्टेशन मिग-29 और अटैक हेलीकॉप्टर का बेस है। इस हमले में वायुसेना के सारे विमान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पूरे इलाकों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। वहीं, एनएसजी को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है।
तड़के 3.30 बजे सेना की वर्दी में पहुंचे आतंकी…
सूत्रों ने बताया कि तड़के 3.30 बजे सेना की वर्दी पहने चार आतंकी एक सरकारी गाड़ी में सवार होकर एयरफोर्स स्टेशन में घुसे और फिर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हालांकि, सुरक्षा बलों ने आतंकियों को मेस के पास रोके रखा।
तीन दिन पहले ही भारत आए थे आतंकी …
पठानकोट एयरबेस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, ये आतंकी तीन दिन पहले ही भारत आए थे। गृह मंत्रालय के मुताबिक जिस तरीके से हमला हुआ, उससे लगता है कि जैश ने ही इस हमले को अंजाम दिया है। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और ना ही इस बारे में कोई पुख्ता सुबूत मिले हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
