नया साल परिवार, पार्टी और सरकार के लिए ऐतिहासिक है—– श्री मुलायम सिंह यादव


jjhuytfलखनऊ|
      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी मुख्यालय लखनऊ में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनांए देते हुए वर्ष 2017 के चुनावों में बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि दुनिया में मानवता खुशहाल हो, किसी के साथ भेदभाव और पक्षपात नही हो और सभी स्वस्थ, प्रसन्न एवं सम्पन्न हों यही कामना है।
 श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यह नया साल परिवार, पार्टी और सरकार के लिए ऐतिहासिक है। नववर्ष में चुनाव के हालात हैं। फरवरी मार्च से चुनाव की सरगर्मी शुरु हो जायेगी। समाजवादी सरकार ने अपने वादे पूरे किए हैं और जनहित की तमाम योजनांए कार्यान्वित की हैं। अब जरुरत इस बात की है कि कार्यकर्ता जनता को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें। जो गरीब है उसकी मदद हो, बीमार का इलाज करांए। गंभीर रोग के मरीजों का मुफ्त इलाज लखनऊ, सैफई और दिल्ली तक में कराया जाएगा। उन्होने मंत्री, विधायकों तथा पार्टी के जिलाध्यक्षों से जनसम्पर्क में रहने तथा लोगो की दिक्कतें दूर करने में रुचि लेने को कहा।
       kkoiu9
श्री यादव ने कहा कि डा0 राम मनोहर लोहिया संपूर्ण विश्व की एकता के हिमायती थे। उन्होंने इस दिशा में कुछ पहल भी की थी किन्तु उनका असमय निधन हो गया। यदि दुनिया की मानवता एक हो तो हिंसा, अत्याचार, सीमा विवाद न होंगे और विकास को गति मिलेगी। आज हिन्दुस्तान और पाकिस्तान में फौजों पर भारी खर्च हो रहा है। यह धन विकास और दोनों देशों के लोगों के जीवन स्तर के सुधार पर खर्च हो सकता है। श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सरकार जनता के लिए है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव विकास के कार्यो को गति दे रहे है। नौजवानों की अच्छी तादाद में उपस्थिति उत्साहवर्धक है। समाजवादी पार्टी उनको आगे लाना चाहती है।
  मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से भी कालिदास मार्ग स्थित आवास पर सांसदों, मंत्रियों, विधायकों अधिकारियों पत्रकारों सहित सैकड़ों नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधियों उलेमाओं ने भी भेंट कर मुख्यमंत्री  को नववर्ष की बधाई दी। मुख्यमंत्री  ने सभी के स्वास्थ्य एवं सुखी जीवन की कामना की। और प्रदेश की प्रगति में सहयोग की अकांक्षा व्यक्त की।
   इससे पूर्व वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी और उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया। नौजवानों से कहा कि वे दो घंटे पढ़ाई करें तभी नौकरियों में उनकी भर्ती आसान होगी। सरकार हजारों भर्तिया करने जा रही है। नववर्ष के मौके पर कई कलाकारों ने अपने गीत प्रस्तुत किए। नेताजी एवं श्री शिवपाल सिंह को तमाम लोगों ने बुके एवं गुलदस्ते भेंट किये।
आज के कार्यक्रम में सर्वश्री अहमद हसन, बलवन्त सिंह रामूवालिया, डा0 मधु गुप्ता, एस0आर0एस0 यादव, दीपक मिश्र, अरुण कुमार, विजय यादव, ड0 मुन्ना अल्वी, राजीव रतन मिश्रा, काशीनाथ यादव,, धर्मानन्द तिवारी, रघुनन्दन सिंह काका, सुशील दीक्षित, राम सागर यादव, मो0 एबाद, सुरेश चैहान, फिदा हुसैन अंसारी, राजेश अग्रवाल, मुकेश शुक्ला, अरविन्द विद्रोही, विद्या सिंह भारती, कुसुम सिंह, सागर धानुक, चन्द्रिका पाल, धीरेन्द्र वर्मा, जाकिर हुसैन सतरिखी, इरम फातिमा रिजवी, इरशाद, चन्द्रभूषण यादव, मु0 ईशा खाँ, सऊद खान, रमेश भारती, सरदार जगदीश सिंह, श्री राजेन्दर सिंह ‘राजा‘, हरीशंकर वर्मा, आलोक त्रिपाठी, शशि पाठक, दिलीप कमलापुरी, इसरार चैधरी, डा0 गोविन्द राय, राजू पाण्डेय, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Scroll To Top
Translate »