लखनऊ.जैसा कि पहले से यह माना जा रहा था कि विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहेगा। वैसा पहले ही दिन शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही देखने को मिला। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया और गर्वनर गो बैक के नारे लगाए। हंगामे के बीच विपक्ष ने राज्यपाल की ओर कागज का गोला भी फेंका। हंगामे के कारण विधानसभा की कायर्वाही सात फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गर्इ।
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र का पहला दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके कारण बजट सत्र को सात फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब विधानसभा की कार्यवाही आठ फरवरी से होगी।
बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। उत्तर प्रदेश विधान भवन में प्रेसीडेंट की गाइड लाइन का कोई असर नहीं दिखा। विपक्ष ने गवर्नर राम नार्इक के अभिभाषण को झूठ का पुलिंदा बताया। उनके अभिभाषण के विरोध में नारेबाजी की गई। बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी व स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष गर्वनर वापस जाओ के नारे लगा रहा था। विपक्ष का आरोप था कि सपा सरकार के कार्यकाल में हत्या, लूट व डकैती के मामले बढ़ गए हैं।�
प्रदेश में चल रहा दरोगा राज
विपक्ष ने कहा कि सपा सरकार में हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं जमकर हो रही हैं। प्रदेश में दारोगाराज चल रहा है। बसपा, कांग्रेस, आरएलडी और पीस पार्टी ने बैनर और पोस्टर लहराकर गवर्नर वापस जाओ के नारे लगाए। इसके साथ ही विपक्ष ने गन्ना किसानों के बकाए को लेकर भी हंगामा किया।
पूरे अभिभाषण के दौराना होता रहा हंगामा
राज्यपाल राम नाईक ने अभिभाषण के लिए जैसे ही विधान मण्डप में प्रवेश किया सपा और भाजपा के सदस्यों को छोड़ कर सभी दल बैनर-पोस्टर लेकर राज्यपाल वापस जाओं के नारे लगाने लगे। विपक्ष ने सपा सरकार को हत्या, लूट और डकैती की सरकार बताते हुए जोरदार हंगामा किया और प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
17 मिनट ही पढ़ सके
हंगामे के बीच राज्यपाल ने करीब 17 मिनट तक पेज एक से 10 तक अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल अस्वस्थ होने के कारण पूरा भाषण नहीं पढ़ सके। इस बीच उन्हें दो बार पानी भी पीना पड़ा। उसके बाद पेज 11 से 109 तक पढ़ा हुआ मान लिया गया। अंतिम पेज पढ़कर राज्यपाल ने सभी सदस्यों के स्वस्थ रहने की कामना की।
प्रदेश सरकार की तारफी की
https://rashtriyadinmaan.com
