ब्लाक प्रमुखी चुनाव में पुलिस से ताडण्व करा रही सरकारः लक्ष्मीकांत


 

12654521_1563545740633292_3920213394039472448_n

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस पूरे प्रदेश में नंगा ताडण्व कर रही है। 18 से 22 जिलों के 112 से लेकर 154 ब्लाकों में सत्ता प्रयोजित अराजकता के समाचार है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को डराया-धमकाया जा रहा है, उनके प्रस्तावकों को पुलिस द्वारा उठाया जा रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कागजो की कमी बताकर नामांकन रद्द किये गये।उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि जिला सुल्तानपुर में ब्लाक धनपतगंज में अपना नामांकन करने जा रही जानकी देवी पत्नी केसरी ग्राम मायंग थाना-कूरेमार को गालियां दी और अखिलेश सरकार का धौंस देते हुए गाड़ी में खींचने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। जिला कानपुर नगर के कल्याणपुर ब्लाक के अन्तर्गत जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह चन्देल (सदस्य जिला पंचायत) के परिवार में तीन बी.डी.सी. सदस्य हैं, को धमकी दी जा रही है।

जिला लखनऊ के ब्लाक काकोरी से प्रत्याशी रामविलास रावत के प्रस्तावक बी.डी.सी. सदस्य को पुलिस के द्वारा उठा लिया गया है। जिला जौनपुर खुटहन ब्लाक में निर्वतमान ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह नामांकन को जमानता राशि की रसीद न लगाने का कारण बताकर रद्द कर दिया गया।


Scroll To Top
Translate »