InFocus ने 4G स्मार्टफोन लांच किया


 

InFocus-has-launched-a-4G-smartphone

नई दिल्ली। इनफोकस ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी ने इसे Infocus Bingo 21 नाम से लॉन्च किया है। इस सस्ते 4जी स्मार्टफोन को नीले, सफेद व नारंगी रंग के Variants  में लाया गया है। यह ड्यूलसिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलिपॉप पर कार्य करता है।
वन-सेल टच तकनीक से लैस
इनफोकस ने इस फोन में 4.5 इंच का एफडब्लूवीजीए डिस्पले स्क्रीन दी है जो वन-सेल टच टेक्नॉलजी से लैस है। इस फोन की सबसे प्रमुख बात इसमें दिए गए 1.5 ghz5 क्वॉडकोर प्रोसेसर व 2जीबी रैम है जिससें इसमें हैंग होने की समस्या नहीं होगी।
बिना इंटरनेट के भी फेसबुक, ट्विटर और जीमेल यूज करने का ये है तरीका

आगे व पीछे पावरफुल कैमरे दिये गये हैं।
इनफोकस बिंगो 21 फोन में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल कैमरा अपर्चर एफ/2.2 व एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसमें फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में भी एक फ्लैश दी गई है।

4जी कनेक्टिविटी सुवीधा दी गयी हैं।
इनफोकस बिंगो 21 एक 4जी स्मार्टफोन है। यह वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम, माइक्रो-यूएसबी व जीपीएस से लैस है। इसके अलावा इसमें प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ऐंबियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप व ऐक्सलरोमीटर भी हैं। इस स्मार्टफोन में 2,300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन की सेल 11 फरवरी से स्नैपडील पर प्रारंभ होगी।


Scroll To Top
Translate »