फ्लिपकार्ट को लगा तगड़ा झटका, मुकेश बंसल और अंकित नागोरी ने छोड़ी कंपनी


flipcart--bansal

नई दिल्ली, देश की टॉप ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है। बुधवार को कंपनी के कॉमर्स और एडवरटाइजिंग प्रमुख मुकेश बंसल और चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागोरी ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। जनवरी में फ्लिपकार्ट में बड़ी तब्दीगली हुई थी। कंपनी के कॉ-फाउंडर सचिन बंसल की जगह बिन्नीं बंसल कंपनी के नए सीईओ बने थे और सचिन को कंपनी का एग्जीचक्यूसटिव चेयरमैन बनाया गया था।
सचिन व बिन्नी होंगे नागोरी की कंपनी के पहले इन्वेस्टर्स
फ्लिपकार्ट के चीफ बिजनेस ऑफिसर अंकित नागोरी ने स्पोर्ट्स डोमैन में अपनी कंपनी शुरू करने का फैसला किया है। रुचिकर तथ्य यह है कि फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन और बिन्नी बंसल ही नागोरी की कंपनी के पहले इन्वेस्टर्स होंगे। वहीं, 2014 में कंपनी ज्वाइन करने वाले मुकेश बंसल कंपनी के एडवाइजर बने रहेंगे।
मुकेश ने ही ‘मिंत्रा’ को बनाया नंबर वन फैशन साइट
फ्लिपकार्ट ने कहा है कि कंपनी के कॉमर्स प्लेटफॉर्म के हेड मुकेश बंसल अब कंपनी के एडवाइजर होंगे। मुकेश ने मिंत्रा को नंबर वन फैशन साइट बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। मुकेश बंसल ने अगले 3-6 महीनों तक अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाई है।
मुकेश ने लगभग 2000 करोड़ में बेची थी ‘मिंत्रा’
आईआईटी-कानपुर से कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट मुकेश बंसल ने 2007 में मिंत्रा की स्थापना की थी। उन्होंने इसे फ्लिपकार्ट के हाथों 2014 में बेच दिया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस डील के साइज का खुलासा नहीं किया था, लेकिन माना जाता है कि यह लगभग 2000 करोड़ रुपए की थी।


Scroll To Top
Translate »