संदीप ने कहा- दलित होने से मेरे खिलाफ हुई साजिश


 

10109GWL-a1

नई दिल्ली। सेक्स स्कैंडल की सीडी के खुलासे के बाद मंत्री पद गंवा चुके संदीप कुमार ने मीडिया से कहा है कि सीडी की जांच हो, मुझे फंसाया जा रहा है। संदीप कुमार ने कहा कि दलित होने के कारण उन्हें फंसाया जा रहा है, उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने घर में अंबेडकर की मूर्ति लगाई इसलिए उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। संदीप ने कहा कि मीडिया बैगर जांच के सीडी चला रहा है, गरीब आदमी को फंसाया जा रहा है। मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है, मैं सीडी में नहीं हूं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मंत्री का सेक्स टेप मिलने के बाद उन्हें पार्टी ने बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं सियासी खेमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। सेक्स सीडी सामने आने के बाद जहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को हटा दिया है, वहीं विपक्ष ने भी पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर अपना लिए हैं। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि वे संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उन्हें हटा रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में शिष्टाचार से समझौता नहीं किया जा सकता। ये सेक्स स्कैंडल से जुड़ा हुआ मामला है। इस मिली हुई सीडी को एलजी ऑफिस भेज दिया गया है।

खबर थी कि पत्नी के रोज सुबह पैर छूते हैं संदीप

वकील संदीप कुमार सुल्तानपुर माजरा से विधायक हैं और इंडिया अगेस्ट करप्शन के समय से ही केजरीवाल से जुड़े हैं। संदीप के बारे में ये खबर चली थी कि वे रोज सुबह उठकर अपनी पत्नी के पैर छूते हैं। संदीप की पत्नी रितु भी उन्हें मुस्कुरा कर आशीर्वाद देती हैं।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शुचिता और पारदर्शिता की राजनीति का दंभ भरने वाले आज भ्रष्टाचार और अनैतिक अवमूल्यन पर ग्रसित हैं। वहीं कांग्रेस नेता किरण वालिया ने कहा कि संदीप कुमार को खुद इस्तीफा देना चाहिए था।

केजरीवाल से त्यागपत्र देने की मांंग

दिल्ली में विपक्ष के नेता विजेंदर गुप्ता ने मुख्यमंत्री केजरीवाल से अपने मंत्रियों के बड़े नैतिक पतन की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए त्यागपत्र की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री ने खुद ही महिलायों को सेक्स स्कैंडल मे फंसाकर अनैतिकता की सभी हदें पार कर दीं, जबकि केजरीवाल अपने मंत्रियों को हीरा बताते थकते नहीं थे।

ऐसे लोगों को मंत्री किसने बनाया: माकन

इस सेक्स स्केंडल मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने सवाल किया कि ऐसे लोगों को मंत्री किसने चुना है? उन्होंने कहा, ‘अब जब ऐसे लोग पकड़े जा रहे हैं तो केजरीवाल उन्हें हटाने का क्रेडिट ले रहे हैं।’

संदीप जैसे लोगों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाना चाहिए: मालीवाल

मंत्री के इस सेक्स स्कैंडल पर DCW अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजानिक जीवन जीने वालों का व्यक्तिगत जीवन साफ होना चाहिए। संदीप जैसे लोगो को बिलकुल नहीं बख्शा जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी उसूलों पर कायम है: सिसोदिया

संदीप कुमार को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध और ऐसी किसी गतिविधि पर हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। आम आदमी पार्टी अपने उसूलों पर कायम है। हम गलत आदमी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।


Scroll To Top
Translate »