
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहे संदीप कुमार की सेक्स सीडी सभी के सामने आने सीडी आने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
अरविंद केजरीवाल पर विपक्ष का प्रहार तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस की महिला विंग की सदस्यों ने आज केजरीवाल के आवास के बाद जमकर प्रदर्शन किया और इस दौरान महिला मोर्चा ने खूब नारेबाजी भी। हालांकि इस सीडी स्कैंडल में फंसे मंत्री संदीप कुमार को सीएम केजरीवाल ने पार्टी से हटा दिया है, लेकिन विपक्ष आपपार्टी पर प्रहार करने का कोई भी मौका गवाना नहीं चाहता है। इसी बीच कांग्रेस नेता नेता अजय माकन ने कहा है कि केजरीवाल के मंत्री और विधायक ऐसे ही है, उनसे और क्या उम्मीद है। आप पार्टी के 18 महीने के कार्यकाल में मंत्री पद से हटने वाले संदीप कुमार तीसरे मंत्री है इससे पूर्व भी दो मंत्रियों को हटाया जा चुका है।
https://rashtriyadinmaan.com
