
अमेठी। संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि अमेठी में उनके द्वारा जो काम शुरू किया गया था उसे सरकार द्वारा बंद करा दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेठी की जनता को मोदी चोट पहुंचा रहे हैं। राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी पर अमेठी के साथ बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां शुरू किए ट्रिपल आईटी प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार ने रोक दिया है।
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूंजीपतियों को ही लाभ पहुंचा रहे हैं, जबकि किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। इतिहास में कभी अरहर की दाल 200 रुपये किलो नहीं हुई, लेकिन मोदी राज में हो गई है। राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी ने लोगों को 15-15 लाख कालाधन का रुपया देने का वादा किया था लेकिन आज किसी को कुछ नहीं मिला।
https://rashtriyadinmaan.com
